Home » Uncategorized » সৌরভ মিরাট হত্যা মামলা কাসোল পূর্ণিমা হোটেল স্টাফ সাহিল মুসকান রুটিন সম্পর্কে প্রকাশ

সৌরভ মিরাট হত্যা মামলা কাসোল পূর্ণিমা হোটেল স্টাফ সাহিল মুসকান রুটিন সম্পর্কে প্রকাশ

loader


यूपी के मेरठ जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पति सौरभ राजपूत की हत्या के बाद पत्नी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ 10 मार्च को हिमाचल के कसोल में पहुंची थी। होटल पूर्णिमा में छह दिन तक रहे। इस दौरान बहुत कम बाहर निकले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमरा लेते समय प्रेमी साहिल शुक्ला ने मुस्कान को अपनी पत्नी बताया था। दोनों होटल के एक ही कमरे में रुके थे। स्टाफ से अधिक बातचीत नहीं करते थे। होटल स्टाफ के अनुसार, इन दोनों ने छह दिनों तक अपने कमरे की सफाई भी नहीं कराई थी। अपने ड्राइवर के साथ ही गाड़ी बाहर जाते थे, कुछ ही देर में वापस आ जाते थे। जांच में सामने आया कि इस दौरान मुस्कान ने साहिल का जन्मदिन मनाया था। इसके लिए कैब चालक से केक मंगाया। 




Trending Videos

Saurabh Meerut Murder Case Kasol Purnima Hotel Staff Reveal About Sahil Muskaan Routine

2 of 20

ड्राइवर से मंगवाया था केक
– फोटो : अमर उजाला


व्हाट्सएप पर ऑडियो मेसेज भेजा 

मुस्कान की कैब चालक के साथ की गई चैटिंग और ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साहिल का जन्मदिन होली के दो दिन बाद 16 मार्च को था। मुस्कान ने शिमला के होटल में कैब ड्राइवर के साथ साहिल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मुस्कान साहिल से प्यार जताते हुए भी दिखाई दे रही है। 

मुस्कान ने कैब ड्राइवर को व्हाट्सएप पर ऑडियो मेसेज भेजा था। 

 


Saurabh Meerut Murder Case Kasol Purnima Hotel Staff Reveal About Sahil Muskaan Routine

3 of 20

कातिल साहिल और मुस्कान
– फोटो : अमर उजाला


जन्मदिन पर साहिल को सरप्राइज करना चाहती थी मुस्कान

मुस्कान ने ड्राइवर से कहा कि कहीं से भी केक ले आए। यह भी कहा कि उसे फोन न करे केवल मेसेज पर बता दें कि केक मिला या नहीं। अगर केक मिल जाए तो हमारे रूम पर आ जाना और कहना कि हमारा ये सामान है, रख लो। माना जा रहा है कि मुस्कान इस तरह से केक मंगाकर जन्मदिन पर साहिल को सरप्राइज करना चाहती थी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 


Saurabh Meerut Murder Case Kasol Purnima Hotel Staff Reveal About Sahil Muskaan Routine

4 of 20

आरोपी साहिल और मुस्कान
– फोटो : अमर उजाला


कैब चालक को 54 हजार रुपये का भुगतान किया 

सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल शुक्ला पांच मार्च को हिमाचल प्रदेश गए थे। ब्रहमपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि मुस्कान और साहिल शहर के शिवा ट्रैवर्ल्स से कार बुक करा कर हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। वहां पर दोनों शिमला, मनाली, कसोल वैली आदि स्थानों पर ठहरे थे। 13 दिन बाद 17 मार्च को दोनों मेरठ लौटे थे। 

 


Saurabh Meerut Murder Case Kasol Purnima Hotel Staff Reveal About Sahil Muskaan Routine

5 of 20

आरोपी मुस्कान
– फोटो : अमर उजाला


दोनों ने कार चालक को 54 हजार रुपये का भुगतान किया था। दोनों के डांस करने और जश्न मनाने के वीडियो कार चालक ने बनाए थे। कार चालक से भी पूछताछ की जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी वीडियो को पुलिस ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है। कार चालक समेत अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।


Source link

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This