Home » Uncategorized » নাগপুর: তোশের পোস্ট করা উস্কানিমূলক পোস্টগুলিও দাঙ্গাকারীদের কাছ থেকে ক্ষতিপূরণ পাবে বলে অভিযোগ ফাডনাভিস লাইভ

নাগপুর: তোশের পোস্ট করা উস্কানিমূলক পোস্টগুলিও দাঙ্গাকারীদের কাছ থেকে ক্ষতিপূরণ পাবে বলে অভিযোগ ফাডনাভিস লাইভ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर में कानून व्यवस्था के संबंध में नागपुर पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। नागपुर हिंसा के बाद हुई कार्रवाइयों पर बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह की वजह से हालात बिगड़े। हमने दंगाइयों की पहचान कर ली है। हम नुकसान की भरपाई उनसे ही करेंगे। जिन लोगों ने भी पुलिस को निशाना बनाया, उन उपद्रवपियों को अब परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसी पोस्ट करने वाले भी आरोपी ही माने जाएंगे। अब तक हम कई ऐसे पोस्ट हटा चुके हैं। हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे।

Trending Videos

नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागपुर हिंसा में कोई विदेशी या बांग्लादेशी एंगल था या नहीं? यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। जांच जारी है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कांस्टेबलों पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने यह भी कहा कि छेड़छाड़ की खबरें सच नहीं हैं।

Source link

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This